फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पाता पेट्रो केमिकल संयंत्र में राष्ट्रीय संरक्षा माह का शुभारंभ

Tue, 03 Mar 2026 10:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-2- ध्वजारोहण करते गेल के कार्यकारी निदेशक। संवाद
विज्ञापन
फफूंद। गेल इंडिया लिमिटेड के पाता पेट्रोकेमिकल संयंत्र में अग्नि एवं संरक्षा विभाग की तरफ से 55वें राष्ट्रीय संरक्षा माह का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को इस मौके पर मुख्य महाप्रबंधक (पीसी ऑपरेशन) एसके सिंह ने गेल व संविदा कर्मियों को संरक्षा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यकारी निदेशक व प्रभारी अधिकारी अजय त्रिपाठी ने किया। उन्होंने कार्यस्थल पर संरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए सुरक्षित उपायों से होने वाले लाभ की जानकारी दी।
इस दौरान ऑनलाइन सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी के विजेताओं और 18 संविदा कर्मियों को बेस्ट सेफ वर्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार सुरक्षित कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने और अन्य कर्मियों को प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रदान किया गया।
विज्ञापन

महाप्रबंधक (अग्नि व संरक्षा) उमेश अकोटे ने संरक्षा माह के दौरान आयोजित की जाने वाली विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सभी कर्मियों से सक्रिय सहभागिता की अपील की। इस मौके पर उप महाप्रबंधक (अग्नि व संरक्षा) पीटी बिसेन, मुख्य महाप्रबंधक रवि शर्मा, विपुल टैड, वीके कुल्लू, अजयमणि त्रिपाठी,श्रीनिवास लू वी सहित अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें