फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे ओवरब्रिज की दीवार धसकी

Sat, 30 Jul 2016 11:12 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
रामपुर के दढ़ियाल में मुरादाबाद-नैनीताल हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राली और ट्रक पलटने से लगा जाम।
विज्ञापन
एनच-टू फोरलेन पर कस्बे में बने ओवरब्रिज की दीवार शुक्रवार रात को धसक गई। अचानक पुल की दीवार की प्लेटें निकलकर बाहर गिर पड़ी। अंदर भरी मिट्टी सर्विस रोड पर आ गिरी। मौके पर पहुंचे एनएचएआई के अधिकारियों ने जायजा लिया। लेकिन रूट डायवर्जन नहीं किया। इस वजह से रातभर इसी धसके पुल से वाहन निकलते रहे। सुबह जब एसडीएम पहुंचे तो उन्होंने तुरंत रूट डायवर्ट कराया।
विज्ञापन

दिल्ली-कलकत्ता एनच-टू फोरलेन पर एक साल पहले ओवरब्रिज बनाया गया। पहली बारिश में पुल का पानी ओवरब्रिज के अंदर रिसता रहा।

इस पर ध्यान नहीं दिया गया। इस वजह से शुक्रवार रात तेज बारिश होते ही ओवरब्रिज की करीब दर्जनभर प्लेटें गिर गई। ओवरब्रिज की दीवार में मिट्टी का भराव भी सर्विस रोड पर आ गिरा। सूचना पर टोल प्लाजा के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना निर्माणदायी संस्था ओरियंटल कंपनी के अधिकारियों को दी। रातभर कंपनी के अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके चलते क्षतिग्रस्त पुल से ही वाहन गुजरते रहे। सुबह एसडीएम अमित राठौर मौके पर पहुंचे। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को बुलाया और पुल से आवागमन बंद करा रूट डायवर्ट कराया। मौके पर पहुंचे ओयिंटल इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रशासनिक अधिकारी मुन्ना सिंह ने पुल मरम्मत का कार्य शुरू कराया। एसडीएम अमित राठौर ने जल्द से जल्द पुल को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं।

हाइवे पर पानी निकासी के लिए विशेष तरह का मल्टीमीडिया मैैटेरियल डाला जाता है। इससे पानी निकलता रहता है। निकासी प्वाइंट पर मिट्टी फंसने की वजह से पानी दीवार में रुक गया और प्लेट के पैनल को तोड़ दिया। पैनल हुक टूट जाने से प्लेटें गिर गईं। फिलहाल मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुन्ना सिंह, प्रशासनिक अधिकारी, ओरियंटल इंफ्रास्ट्रक्चर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें