फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ आवास के समीप संचालित नकली दूध फैक्ट्री में पुलिस का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। सीओ बिधूना के आवास के निकट एक घर में मिलावटी दूध बनाने की सूचना पर रविवार को पुलिस ने छापा मारा। पुलिस को देख वहां मौजूद युवक भाग गया। मौके से रिफाइंड, पाउडर और केमिकल बरामद हुआ है। पुलिस ने खाद्य विभाग को सूचना दी है। खाद्य विभाग के अधिकारी ने सोमवार को कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

कस्बा स्थित नवीन बस्ती में सीओ बिधूना का आवास है। आवास से कुछ ही दूरी पर एक मकान में मिलावटी दूध बनाने का काम हो रहा था। रविवार को किसी व्यक्ति ने इसकी जानकारी यूपी 112 को दी। जिस पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को देख वहां दूध बना रहा युवक भाग गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से मिलावटी दूध बनाने में प्रयोग आने वाले रिफाइड, पाउडर व केमिकल बरामद किया है। इसकी जानकारी खाद्य विभाग के अधिकारियों को दी।
कोतवाली पुलिस ने खाद्य विभाग के अधिकारियों पर कार्यवाही करने की बात कही। खाद्य विभाग के अधिकारी माता प्रसाद बिंदु ने बताया कि छुट्टी पर थे। सूचना मिली कि बिधूना पुलिस ने मिलावटी दूध बनाते पकड़ा है। विभाग के अधिकारी बिधूना पहुंचकर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें