फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव न करें - जिलाधिकारी

विज्ञापन
बाबा साहब की प्रतिमा पुष्पांजलि अर्पित करते डीएम एके वर्मा व सीडीओ - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती राष्ट्रीय समरसता दिवस के रूप में मनाई गई। जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि जाति और धर्म के आधार पर किसी से भेदभाव न करें।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में डीएम, अपर जिलाधिकारी रेखाएस चौहान व मुख्य विकास अधिकारी अशोक बाबू मिश्रा ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस मौके पर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। डीएम सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने सामाजिक सद्भाव व समतामूलक समाज की संकल्पना को साकार करने के लिए जीवन समर्पित कर दिया। हम सभी का कर्तव्य बनता है कि उनके विचारों को आत्मसात कर समाज में फैली कुरीतियों को दूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें