प्रेसवार्ता में नगर पंचायत अध्यक्ष व ईओ
- फोटो : AURAIYA
औरैया। कोरोना वायरस से बचाव के चलते एक माह तक की सभी प्रकार की वसूली पर रोक लगा दी गई है। कर्मचारियों से कार्यालय न आने की बात कही गई है। साफ-सफाई को लेकर कर्मचारियों से वार्डों की नियमित सफाई करने की बात कही है।
नगर पंचायत अध्यक्ष अमित कुमार बाथम व ईओ निषाद मधुरमय ने नगर पंचायत कार्यालय में संयुक्त रूप से पत्रकारों से वार्ता करते हुए अपील की कि कोरोना वायरस को रोकने के लिए नगर पंचायत द्वारा सभी वसूली बंद कर दी गई है।
नगर के लोग कार्यालय न आएं किसी से कोई वसूली नहीं की जाएगी। उन्होंने नगर के सभी वार्डों में लगे सफाई कर्मचारियों को नियमित मास्क लगाकर सफाई करने के निदेश दिए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि नगर में कुछ लोगों द्वारा नालियों को बंद कर दिया गया है। जिससे नालियों का पानी सड़कों पर भरने लगा है। जिससे गंदगी आदि की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। बंद पानी को जल्द से जल्द खोले नही को ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।