औरैया। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर नफीस को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ 28 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस और 330 रुपये बरामद किए हैं।
कोतवाली की चौकी देवकली प्रभारी संजीव कुमार रविवार को फोर्स के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान ने गांव खानपुर में कब्रिस्तान के सामने मुक्ति धाम के पास से एक अपराधी को दबोचा लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान नफीस उर्फ शंकरा निवासी गांव खानपुर के रूप में हुई है।
प्रभारी सीओ सिटी पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नफीस का लंबा आपराधिक इतिहास है। उस पर औरैया, अजीतमल, फफूंद, दिबियापुर और कानपुर के विभिन्न थानों में करीब 28 गंभीर मामले दर्ज हैं।
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ उसके खिलाफ हत्या का प्रयास, गोवध अधिनियम, गुंडा एक्ट, लूट, चोरी, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट जैसी संगीन धाराओं में मुकदमे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। वहां से आरोपी को इटावा जेल भेज दिया गया।