फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: महादानियों ने बढ़ाए कदम, लिया जीवन रक्षा का संकल्प

Mon, 15 Jun 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को शहर के 50 शैया जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 10 महादानियों ने रक्तदान किया। इसके साथ ही दूसरों का जीवन बचाने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर का शुभारंभ सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार ने किया। इस मौके पर सीएमएस डॉ. अनिल कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे। बारी-बारी महादानियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में सीआईएसएफ बटालियन, एनसीसी कैडेट्स व समाजसेवियों ने हिस्सा लिया।
रक्तदान के दौरान सीएमओ ने कहा कि खून की कमी वाले मरीजों के लिए यह जीवनदान का काम करेगा। उन्होंने कहा कि वयस्कों को समय-समय पर रक्तदान कराना चाहिए। यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है।
विज्ञापन

रक्तदान करने वाले लोगों में हैप्पी, प्रमोद कुमार, रमेंद्र चंद्र, मोहित पोरवाल, ललित श्रीवास्तव, विपिन कुमार, आनंदनाथ गुप्ता, राजीव पोरवाल, जागृति पोरवाल व दीपक पोरवाल शामिल रहीं। इस मौके पर सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी दिए गए।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर में डॉ. श्वेता, डॉ. पि्रयेश, एलटी रवि प्रकाश, आदर्श यादव, रवि कुमार, काउंसलर विनय मौर्या, दिनेश गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें