फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा कातिल पिता, कोई देखने तक नहीं गया

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सहार थाना क्षेत्र के पुरवा सोमवंशी गांव में सोमवार रात शराब के नशे में पिता ने 15 वर्षीय बेटे की डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी। मंगलवार को शव के पोस्टमार्टम के दौरान लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। रिपोर्ट में बेरहमी से पिटाई के कारण नर्वस सिस्टम टूटने और दिल की धड़कन रुकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। वारदात के बाद आरोपी पिता ने जहर खा लिया था। वह इस समय मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। परिजन में उसके प्रति इतना आक्रोश है कि कोई उसे देखने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

पुरवा सोमवंशी निवासी ई-रिक्शा चालक उम्मेद सिंह शराब पीने का आदी है। 12 वर्ष पहले उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। सोमवार शाम बेटा नीरज (22) और बेटी काजल (18) गांव में हो रही गणेश पूजा की आरती में गए थे। छोटा बेटा रिशु(15) घर पर अकेला था। भाई नीरज और बहन काजल गणेश पूजन से लौटे तो उसके सामने ही पिता उम्मेद सिंह ने रिशु को खंभे से बांधकर डंडों से पीटना शुरू कर दिया। काजल के गिड़गिड़ाने के बावजूद पिता नहीं रुका। काजल ने भाई को देखा, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। ग्रामीणों के एकत्र होने पर वह डंडा फेंककर भाग गया।
पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपी पिता ने बताया कि नशा उतरने पर उसने सुबह चूहा मारने की दवा खा ली थी। आरोपी ने रिशु पर जेब से 900 रुपये चोरी करने का आरोप लगाया था। बिधूना सीओ पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि आरोपी पिता का पुलिस की देखरेख में उपचार चल रहा है। हालत सामान्य होते ही उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

10वीं में दाखिला लिया लेकिन स्कूल नहीं गया
ग्रामीणों के अनुसार, रिशु पढ़ाई-लिखाई से दूर रहता था। उसने कक्षा नौ तक पढ़ाई की थी। इस साल हाईस्कूल में दाखिला लिया था, लेकिन एक भी दिन स्कूल नहीं गया। उसका बड़ा भाई नीरज और बहन काजल नियमित कॉलेज जाते हैं। रिशु के स्कूल न जाने पर शिक्षक भी कई बार घर शिकायत करने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें