फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला (औरैया)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नुनारी में शनिवार को छात्र का शव लटका मिलने के मामले में मृतक के पिता ने महिला समेत चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

गांव नंदपुर निवासी कक्षा सात के छात्र सोनू (14) पुत्र अरविंद का शव शनिवार शाम नुनारी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लटका मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। इस मामले में शनिवार देर रात सोनू के पिता अरविंद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोनू स्कूल से घर आ रहा था। तभी अस्पताल के सामने रोहित, शिवा, लवकुश पुत्रगण लल्लू आए और सोनू से विवाद करने लगे।
विवाद बढ़ता देख तीनों उसके पुत्र को अस्पताल परिसर में बने कमरे में ले गए। जहां शिवा की मां राजेश्वरी पहले से मौजूद थी। सोनू के साथ चारों ने मारपीट की। जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। उसकी शर्ट उतार कर शव जंगले से लटका दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। राजेश्वरी देवी से पूछताछ की जा रही है। सोनू दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें