औरैया। जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक बेहतर करने के लिए उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले हैं। इसमे मुरादगंज चौकी प्रभारी उपेंद्र व बिधूना में तैनात शिव मंगल को लाइन भेजा गया।
इसी तरह मुरादगंज चौकी की जिम्मेदारी इटैली चौकी प्रभारी विकास को दी है। एसपी अभिषेक भारती के अनुसार उप निरीक्षक चरन सिंह को थाना अयाना, जीतमल को पुलिस लाइन से एसएसआई अयाना बनाया गया है। जीतमल को एरवाकटरा थाने से लाइन हाजिर किया गया था। इसके अलावा रमेश चंद्र और रामपुत्र को थाना कुदरकोट भेजा है। जयप्रकाश और किशनवीर को पुलिस लाइन से थाना अछल्दा थाने भेजा है।
बढि़न चौकी प्रभारी हरिहर सिंह को इटैली चौकी का प्रभार सौंपा गया है। एसपी ने बताया कि यह फेरबदल प्रशासनिक आधार पर किया गया है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। (संवाद)