फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शिवालयों के रास्ते में कीचड़ और गंदगी, श्रद्धालु परेशान

Sat, 25 Jul 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-28-एरवाटीकुर में मंदिर मार्ग पर कीचड़ व फैली गंदगी।संवाद
विज्ञापन
औरैया। सावन की शुरूआत 29 जुलाई से हो रही है। तीन अगस्त को पहला सोमवार है। इसको लेकर शिवालयों में पूजा-पाठ की तैयारियां शुरू हो गईं हैं लेकिन शिवालयों तक पहुंचने वाले रास्तों पर गंदगी फैली है।
विज्ञापन

सड़क के आसपास उगीं झाड़ियां, कीचड़ व जलभराव से श्रद्धालु परेशान हैं। इन्हीं रास्तों से कांवड़िये व श्रद्धालु मंदिर पहुंचेंगे। कुदरकोट स्थित प्राचीन बाबा भयानकनाथ मंदिर में सावन के दौरान हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक व दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
मंदिर को जाने वाला करीब 150 मीटर लंबा परिक्रमा मार्ग अभी बदहाल स्थिति में है। मार्ग कच्चा होने के कारण हल्की बारिश में ही जलभराव हो जाता है। रास्ते के दोनों ओर झाड़ियां उग आई हैं और कई स्थानों पर लोगों ने मवेशी बांध रखे हैं। इससे श्रद्धालुओं को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने बताया कि अब तक मार्ग की मरम्मत व सफाई नहीं कराई गई है। ग्रामीणों ने परिक्रमा मार्ग को पक्का कराने व अतिक्रमण हटाने की मांग की है। गांव बेला बस्ती स्थित नुनारेश्वर मंदिर जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह चौड़ी नालियां हैं। इससे सड़क पर पानी के साथ कीचड़ रहता है। सड़क किनारे ग्रामीणों ने गोबर भी डाल रखा है। इसके अलावा सड़क किनारे खड़े बबूल के पेड़ भी आने जाने वालों के लिए मुश्किलें खड़ी करते हैं।
वहीं, एरवाकटरा के एरवा टीकुर स्थित प्राचीन बूढ़े बाबा शिव मंदिर में क्षेत्र के करीब 25 से अधिक गांव के लोग पूजा करने आते हैं। ऐसे में एरवा-रघुनाथपुर सड़क पर स्थित पंचायत घर के पास और सोनू डीलर के मकान के पास फैली गंदगी लोगों के लिए मुसीबत बन रही है। गंदगी से श्रद्धालु परेशान हैं।

बोले पुजारी-मंदिर जाने वाले मार्ग बदहाल
प्राचीन मंदिर क्षेत्र के करीब 25 से अधिक गांव के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। इस सड़क पर फैली गंदगी लोगों के लिए मुसीबत बन रही है।- चंद्रप्रकाश तिवारी, पुजारी प्राचीन बूढ़े बाबा शिव मंदिर
बाबा भयानकनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता है। प्रत्येक सोमवार को हजारों की संख्या में शिवभक्त दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। मंदिर तक पहुंचने के लिए सड़क का कुछ हिस्सा खराब है। - रामकुमार चौरसिया, पुजारी भयानकनाथ मंदिर

फोटो-28-एरवाटीकुर में मंदिर मार्ग पर कीचड़ व फैली गंदगी।संवाद

फोटो-28-एरवाटीकुर में मंदिर मार्ग पर कीचड़ व फैली गंदगी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें