फोटो10एयूआरपी 14 - गदनपुर में चौपाल कार्यक्रम में योजनाओं की जानकारी देते सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया
- फोटो : AURAIYA
फफूंद (औरैया)। विकास खंड भाग्यनगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत गदनपुर में शनिवार को चौपाल लगाकर सांसद डॉ. राम शंकर कठेरिया ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को प्रदेश में लागू किया है। नए कृषि कानून को किसान हितैषी बताते हुए भरोसा दिया कि इनसे किसानों का नुकसान नहीं, फायदा होगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राम मिश्रा, वीडीओ शांति यादव, ग्राम प्रधान मनोज राजपूत, विशंभर तिवारी, प्रेम कुमार गुप्ता, सचिव शिव कुमार मानवेंद्र पोरवाल मौजूद रहे।