फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: यमुना पुल पर आवाजाही बंद, बैरियर से लौटे जालौन जाने वाले लोग

Sat, 30 Aug 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-29एयूआरपी -29 एयूआरपी 17 पुल से पहले बैरियर पर रोके गए मुसाफिर। संवाद
विज्ञापन
औरैया। शेरगढ़ घाट स्थित यमुना नदी का पुल तीन सितंबर तक बंद कर दिया गया है। शुक्रवार को बैरियर लगा देख जालौन जाने वाले लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

लोगों को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से 80 किमी. का चक्कर लगाकर जाना पड़ा। वहीं, भार जांचने के लिए पुल के नीचे मशीनें लगाई गईं। इसके बाद पुल पर 30-30 टन के पत्थर लदे चार डंपर दौड़ाए गए।
शेरगढ़ घाट के समीप यमुना नदी के पुल पर पिछले माह आठ खराब बेयरिंग बदली गई थीं। साथ ही पुल के पिलरों पर नमी रोधक लेयर चढ़ाई गई थी। इस पुल पर मालवाहकों का आवागमन खतरनाक तो नहीं है, इसे जांचने के लिए पुल पर तीन सितंबर तक भार परीक्षण किया जाना है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुल पर भार जांचने की कवायद शुरू हो गई। पहले दिन 30-30 टन के पत्थरों से लदे चार डंपरों को पुल पर दौड़ाया गया। साथ ही टेक्निकल टीमें भार का परीक्षण करती नजर आईं।
उधर, औरैया छोर पर शेरगढ़ घाट को जाने वाली सड़क के पास पुलिस की ओर से बैरियर लगाया गया है। यहां पर वाहन सवार व पैदल राहगीरों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई। लोगों को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से 80 किमी. का चक्कर काटते हुए गंतव्य तक जाना पड़ रहा।

30 मिनट का सफर ढाई घंटे में तय कर रहे बच्चे
पुल पर आवागमन बंद होने से खास तौर पर स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही है। उन्हें बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से आवागमन करना पड़ रहा है। आधे घंटे का सफर अब दो से ढाई घंटे का हो गया है। इस कारण स्कूल आने-जाने में बच्चों का समय बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन



बैरियर पर रोक दिया
जालौन के भदेख जाना है। बेटे को लेकर बाइक से निकले थे। बैरियर पर रोक दिया गया है। अब 80 किमी. का चक्कर लगाते हुए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जाना होगा।
-महेश, निवासी रुहेली
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से निकले
एक रिश्तेदारी में दो दिन पहले भरथना गए थे। अब वापस अपने घर उरई जा रहे थे। बैरियर पर रोक लिया गया है। इससे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जाना पड़ा।
-रंजीत, निवासी उरई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें