फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जलमग्न 200 बीघा खेतों की सुध ले कौन, सब मौन

Sat, 30 Aug 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-29एयूआरपी 22- खेतों में जलभराव। फाइल फोटो
विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर कस्बे में सिंचाई व पीडब्ल्यूडी विभाग ने अपनी जमीनों पर काबिज कब्जेदारों को नोटिस दी है। उन्हें 11 सितंबर तक का अल्टीमेटम दिया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, कस्बे से सटे घेरा, कैंझरी व जमुहां गांव में 200 बीघा खेत सालों से जलमग्न होने के बाद भी कोई सुध नहीं ले रहा। संबंधित विभाग और अधिकारी दोनों मौन हैं।
मामले को लेकर किसानों का कहना है कि यदि मैनपूठ नाले से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाता तो उनकी समस्या दूर हो जाती, लेकिन विभाग इन कब्जों पर ध्यान नहीं दे रहे। साल 2019 से किसान यहां फसल नहीं उगा पा रहे हैं। साल के आठ महीने उनके खेत पानी में डूबे रहते हैं।
विज्ञापन

किसान अपनी समस्या भी जिम्मेदारों तक पहुंचा चुके हैं, लेकिन इसका हल निकालने की जहमत नहीं उठाई जा रही है। किसानों का कहना है कि दिबियापुर कस्बे में सिंचाई विभाग व पीडब्ल्यूडी अपनी जमीन खाली कराने के लिए मुस्तैद है, अभी भी मैनपूठ नाले से अतिक्रमण हटाने का कोई नाम नहीं ले रहा है।
कोई ध्यान नहीं दे रहा
मैनपूठ नाले से अतिक्रमण हटाने को लेकर कोई कदम नहीं बढ़ाया जा रहा है। अधिकारी, विभाग और जनप्रतिनिधि कोई भी इस तरफ ध्यान ही नहीं दे रहा। सब के सब मौन बैठे हैं। - नितिन
अनदेखी की जा रही
मैनपूठ नाले से अतिक्रमण हटने के बाद ही घेरा, कैंझरी व जमुहां के डूबे खेतों का पानी निकल सकेगा। अधिकारी और विभाग यह जानते हैं, लेकिन फिर भी अनदेखी की जा रही है।-पुष्पेंद्र
फफूंद रोड से होकर औरैया रोड किनारे जाने वाले नाले से अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके लिए जरूरी तैयारी की जा रही है। फिर भी नाले की सफाई लगातार कराई जा रही है। कुछ हद तक पानी की निकासी भी ठीक हुई है।
विज्ञापन

-विनय पांडेय, ईओ नगर पंचायत दिबियापुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें