फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सड़कें बचाने के लिए भारी वाहनों की आवाजाही रोकी

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद-कन्नौज की तरफ नहीं जाएंगे भारी वाहन
विज्ञापन

फोटो-12- जमौली मार्ग पर लगे लोहे पाइप। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कंचौसी। पीडब्ल्यूडी ने ब्रह्मदेव मंदिर से जमौली-दिबियापुर कैनाल पटरी पर पाइप लगाकर भारी वाहनों का रास्ता अवरुद्ध कर दिया है। दिबियापुर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए हाइटगेज लगाए गए थे। इससे भारी वाहन कन्नौज व रसूलाबाद की तरफ नहीं जा पा रहे थे।
विज्ञापन

ऐसे में वाहन चालकों ने जमौली-दिबियापुर मार्ग को छोटा रास्ता बना लिया। इससे रोजाना जाम लगने के साथ ही सड़कें टूट रही थीं। लोक निर्माण विभाग ने इस पर कार्रवाई करते हुए मार्ग पर लोहे के पाइप लगाकर भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया। इससे पहले मुख्य कंचौसी ककोर प्लास्टिक सिटी मार्ग पर भी हाइट गेज लगाए गए थे। ग्रामीणों का कहना है कि इन उपायों से सड़कें सुरक्षित रहेंगी और रेलवे क्राॅसिंग पर लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें