फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाली जाने लगी बोरवेल से मोटर

विज्ञापन
अस्पताल परिसर स्थित ट्यूबवेल की मशीन निकालने को काम शुरू करता मिस्त्री। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। 50 शैया युक्त जिला अस्पताल में स्थित ट्यूबवेल की मोटर शुक्रवार को बोरवेल में गिर जाने से मरीज, तीमारदार व अस्पताल में रहने वाले कर्मचारी तीन दिन से पेयजल संकट झेल रहे हैं। इसे लेकर अमर उजाला ने 24 अप्रैल के अंक में प्रमुखता से खबर छापी थी। खबर छपते ही इंजीनियरों की टीम ने बोरवेल से मोटर निकालने का काम शुरू कर दिया है। ऐसे में सोमवार तक समस्या के समाधान होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

50 शैया युक्त जिला अस्पताल स्थित ट्यूबवेल के बोरवेल में शुक्रवार की सुबह अचानक से मोटर गिर गई थी। जिस कारण सुबह से ही पेयजल आपूर्ति को लेकर त्राहि-त्राहि मच गई थी। खासकर मरीजों व तीमारदारों को पानी न मिल पाने के कारण शौचक्रिया आदि में काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है।
हालांकि अस्पताल प्रशासन ने नगर पालिका से पानी का टैंकर मंगाकर मरीजों की समस्या को दूर करने का प्रयास किया है। पेयजल समस्या की जानकारी होने पर अमर उजाला ने मरीजों व अस्पताल कर्मियों की खबर को 24 अप्रैल के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया।
विज्ञापन

खबर छपते ही 24 अप्रैल की सुबह-सुबह अस्पताल प्रशासन ने इंजीनियरों की टीम को बुलाकर बोरवेल में गिरी मोटर को निकलवाने का काम शुरू कर दिया। इस संबंध में प्रभारी सीएमएस डॉ.सीमा गुप्ता ने बताया कि बोरवेल में गिरी मोटर को निकालने का काम जारी है। इंजीनियरों ने सोमवार तक समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया है। जिससे पानी की किल्लत को दूर किया जा सकेगा।

24 अप्रैल के अंक में छपी खबर।- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें