अजीतमल। ग्राम पंचायत जगतपुर में बनी पानी की टंकी की मोटर खराब होने से मुरादगंज कस्बे में तीन दिन से पानी की आपूर्ति ठप है। परेशान कस्बे के लोगों ने मोटर सही करवाकर शीघ्र पानी की आपूर्ति कराए जाने की मांग की है।
जगतपुर स्थित पानी की टंकी से मुरादगंज व गांव तुर्कीपुर भगवानदास को पानी सप्लाई किया जाता है। इसमें तुर्कीपुर भगवानदास में अब तक पानी ही नहीं पहुंचा है। वहीं, मुरादगंज कस्बे को तीन दिन से टंकी की मोटर खराब होने से पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। इससे कस्बे के लोग परेशान हैं। लोग सबमर्सिबल या फिर दूरदराज लगे हैंडपंपों से पानी भरने को मजबूर हैं।
कस्बे के निवासी पवन पोरवाल, सुशांत सिंह, विनय शुक्ला, अमित दुबे व प्रबुद्ध कुमार आदि ने बताया कि विभागीय कर्मचारियों को कई बार बताया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।
-
लोग बोले-कई जगह है लीकेज
सप्लाई है बंद
जगतपुर में बनी पानी की टंकी की लाइनें कई जगह लीकेज का शिकार हैं। इससे पानी कस्बे की नई बस्ती तक नहीं पहुंच पा रहा था। अब तीन दिनों से पानी की सप्लाई बिल्कुल बंद है।
- अर्जुन सिंह
-
परेशानी हो रही
पानी की सप्लाई न मिलने से कस्बे के ग्रामीण घरों से दूर लगे हैंडपंपों का पानी भरने के लिए मजबूर हैं। गर्मी में पानी की मांग बढ़ने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- कोमल सिंह
पानी पहुंचा ही नहीं
जब से पानी की टंकी बनी है, तबसे गांव तुर्कीपुर भगवान दास तक पानी पहुंचा ही नहीं है। इस टंकी से सिर्फ मुरादगंज में पानी सप्लाई हो रहा है। वह भी तीन दिन से मोटर खराब होने से ठप है।
- कृष्ण कुमार
टंकी खराब होने की जानकारी नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र की जितनी भी पानी की टंकी हैं, वह सभी जल निगम के अंडर में हैं। उसकी देखरेख उन्हीं के द्वारा होनी है। अगर टंकी की मोटर खराब है तो जल निगम को सूचना देकर शीघ्र ही मोटर सही करवाकर ग्रामीणों को पानी सप्लाई कराया जाएगा।
- अतुल यादव, बीडीओ
फोटो-32-अर्जुन।
फोटो-32-अर्जुन।