फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के 26 लाभार्थी अपात्र

विज्ञापन
01एयूआरपी45- बिधूना में पहुंचकर अतिरिक्त एसडीएम विजेता और एसडीएम राशिद खां ने जांच की। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
नगर पंचायत बिधूना में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में 26 लाभार्थी अपात्र मिले हैं। इनसे आवंटित राशि की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने नगर पंचायत बिधूना में आवंटित प्रधानमंत्री आवास अपात्रों को दिए जाने की शिकायत की थी।
इस पर जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने अतिरिक्त एसडीएम विजेता के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी बिधूना राशिद अली, सहायक अभियंता ग्राम्य विकास की टीम गठित कर मामले की जांच के आदेश दिए थे।
टीम ने बिधूना जाकर प्रधानमंत्री आवासों के आवंटन की जांच की। इस दौरान पता चला कि 26 अपात्रों को आवास आवंटन किए गए हैं। एसडीएम ने बताया कि अपात्रों से आवंटित धनराशि की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कुमार, पान कुमारी व रामप्यारी निवासी चंदरपुर, नीलम पालीवाल पुराना बिधूना, संदीप कुमार व शालू यादव लोहियानगर, विनोद कुमार लोहामंडी, सुरेश चंद्र, मुन्नी देवी व राधा यादव नबीनबस्ती पश्चिमी, मायादेवी व सीमा वर्मा जवाहरनगर, अनीता कटियार, गीता देवी व पिंटू नाथ आदर्श नगर, कमला शर्मा किशोरगंज, सत्येंद्र कुमार द्विवेदी, मीरा देवी, शीतला व शोमित मिश्रा सूरजपुर, सुदामा लाल, चंदन, कल्पना, आशीष यागनिक व कुरैशा बेगम आंबेडकर नगर, किरन निवासी तिलकनगर अपात्र पाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें