फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां महागौरी की आराधना की, गूंजा जयकारा

विज्ञापन
मां मंगलाकाली दरबार में पूजन के दौरान मौजूद महिलाएं। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
औरैया। चैत्र नवरात्र के आठवें दिन श्रद्धालुओं ने अष्टांग योग की अधिष्ठात्री महागौरी की आराधना की। देवी के इस रूप की पूजा अर्चना-अर्चना विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य का फल प्रदान करती हैं। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से मां की पूजा कर परिवार की खुशहाली मांगी। मंदिरों में सुबह से ही मां के जयकारे गूंज उठे। शहर के मंगलाकाली मंदिर में देवी भक्तों ने झंडा व जवारे भी चढ़ाए। यही नहीं मातारानी का मनाने के लिए कोई दंडवत तो कोई झूमते हुए पहुंचा। नवरात्र की अष्टमी को मंदिरों में मां के विभिन्न स्वरूपों की झांकियां भी सजाई गईं। इसके अलावा शहर में जगह-जगह भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


महागौरी अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करतीं हैं। इसी मान्यता के चलते शहर के काली माता मंदिर, नारायनपुर स्थित गमादेवी मंदिर, पढ़ीन दरवाजा स्थित बड़ी माता व शीतला माता मंदिर, जेसीज चौराहा स्थित काली माता मंदिर व बीहड़ी क्षेत्र में विराजमान मां मंगला काली मंदिर में भोर होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। महिला भक्तों ने अपने सुहाग की खातिर महागौरी को चुनरी भेंट की। शहर के एक दर्जन से अधिक मंदिरों में देवी मां की भव्य झांकी सजाई गई। साथ ही छप्पन भोग भी लगाया गया। देवी भक्तों ने पहले अपने घरों में हवन-पूजन करने के बाद मंदिरों में जाकर महागौरी की पूजा-अर्चना की। उधर, खानपुर चौराहे के पास भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान सुनील प्रजापति, विवेक शिव चौहान, छोटू गुप्ता, मुन्ना खां, राहुल सिंह, दीपक नागर, रवि ओझा व दिनेश पाल आदि मौजूद रहे।

वहीं, अष्टमी के मौके पर देवी भक्तों ने कन्या भोज का आयोजन किया। देवी मंदिरों और घरों के अलावा लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों पर भी कन्या भोज किया। जालौन चौराहे स्थित मिष्ठान भंडार पर देवी भक्तों ने कन्या भोज का आयोजन किया। यहां मुख्य अतिथि के रुप में समाजसेवी लालजी शुक्ला मौजूद रहे। कन्याभोज के बाद राहगीरों को प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर बालकृष्ण वर्मा, आशीष सोनी व राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें