फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों के बस्ते हटने से निर्माण कार्य में तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कचहरी के बाहर सड़क पर लगे वकीलों के बस्ते शनिवार को हट जाने से जालौन चौराहा से फफूंद मार्ग के चौड़ीकरण की बाधा समाप्त हो गई। इसी के साथ कचहरी के दो दिवसीय अवकाश में युद्धस्तर पर सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन


बिलराया-पनवाड़ी हाईवे निर्माण कार्य के दौरान भीड़-भाड़ वाली कचहरी व सड़क पर बने वकीलों के बस्ते बाधक सिद्ध हो रहे थे। प्रभावित वकील अपने बैठने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की मांग कर रहे थे। हाईवे निर्माण कार्य में सहयोग के लिए जिला बार एसोसिएशन आगे आया और उसने सभी वकीलों से बस्ते हटाने का आह्वान किया।

शुक्रवार को जिला जज सुशील कुमार ने डीबीए से बस्ते हटवाकर शनिवार व रविवार की छुट्टी में निर्माण कार्य को गति देने की बात कही। इस आदेश पर शनिवार को सुबह सभी बस्ते हटा लिए गए। केवल निर्माण कार्य की सीमा से दूर बाउंड्री के किनारे के एक लाइन के बस्ते शेष बचे रहे।
विज्ञापन


डीबीए अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ शुक्ला व महामंत्री संजीव कुमार चतुर्वेदी ने वकीलों के इस सहयोग पर आभार व्यक्त किया है। उधर, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार जाटव का कहना है कि कचहरी का कार्य प्रभावित न हो, इसलिए उसके सामने का मार्ग प्राथमिकता के आधार पर तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें