फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के दौरान जच्चा की मौत, बच्चा सुरक्षित

विज्ञापन
फोटो-04एयूआरपी-2 लक्ष्मी देवी की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। सहार सीएचसी में प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। बच्चा सुरक्षित है। अधिक खून बहने से महिला की हालत बिगड़ी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सींगपुरवा माना गांव निवासी अजय किसान हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात को पत्नी लक्ष्मी देवी (22) को प्रसव पीड़ा हुई। रात करीब 12 बजे उसे एंबुलेंस से सहार सीएचसी ले गए। यहां पर रात करीब दो बजे पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। इससे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई, लेकिन कुछ समय बाद ही लक्ष्मी देवी की तबियत खराब होने लगी। डॉक्टरों ने अधिक खून बहने की जानकारी दी और इलाज शुरू किया। मगर, वह पत्नी को बचा नहीं सकें। शुक्रवार भोर प्रहर उसकी मौत हो गई।
लक्ष्मी देवी की मौत होने से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों ने बताया कि अजय की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। जानकारी पर मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंचे। इसी बीच किसी ने महिला की मौत की सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों व डॉक्टरों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अगर परिजन तहरीर देते हैं तो जांच कराई जाएगी। डॉक्टरों ने अधिक खून बहने से मौत होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें