बिधूना। मोहल्ला आंबेडकर नगर मोहल्ला में मां ने कमरे में छत के कुंडे से लटककर जान दे दी। उसने यह कदम पति द्वारा बेटे को डांटने पर उठाया। गलत संगत के चलते कुछ दिन पहले उसका बेटा जेल से छूटकर आया था। पिता की फटकार के बाद घर छोड़कर दिल्ली भाग गया। सूचना पर सीओ व कोतवाल ने पहुंचकर जांच की। शव को पोस्टमार्टम को भेजा।
आंबेडकर नगर निवासी दिलीप कुमार की 38 वर्षीय किरन ने गुरुवार को कमरे में छत के कुंडे से दुपट्टे का फंदा बनाकर लटक गई। इसी बीच छोटा बेटा रीतेश कमरे में पहुंचा तो मां को फंदे पर लटका पाया। जिस पर उसने पिता को सूचना दी। दिलीप ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। जानकारी पाकर सीओ पी.पुनीत मिश्रा व अपराध निरीक्षक जितेंद्र पाल सिंह मय पुलिस फोर्स के संग पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की।
मृतका के पति दिलीप ने बताया कि बेटा देवेश कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत कर छूटकर घर आया था। दो दिन से उसी गलत हरकत मिलने पर उसे डांट दिया था। इससे वो नाराज होकर दिल्ली भाग गया।बेटे के जाने से पत्नी परेशान थी। शाम को बेटे को लेने दिल्ली जा रहा, लेकिन पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक किरन के चार बच्चे हैं।
बेटे प्रिंस और शीतल पहले से ही दिल्ली में रहते हैं। देवेश भी अब दिल्ली चला गया था। घर पर सिर्फ रीतेश ही था। शाम को रीतेश की नींद खुली तो उसने मां को फंदे पर लटका पाया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सीओ पी. पुनीत मिश्रा ने बताया कि नाराज होकर बेटे के बाहर चलने जाने से आहत महिला ने फांसी लगा ली है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है।