एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के कुकरकाट गांव के सामने मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार मां-बेटे घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। बेटे आशू की हालत गंभीर होने पर उसे सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
इटावा के नगला खर निवासी चरन सिंह यादव ने बताया कि उनका पुत्र आशू (18) अपनी मां ममता (35) के साथ लौट रहा था। वे गांव ऊसरपाटी में एक शांतिभोज कार्यक्रम से घर जा रहे थे। कुकरकाट गांव के सामने उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में आशू और ममता सड़क पर गिरकर घायल हुए। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची थी। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)