फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: प्रताड़ना से मजदूर की मौत, अपर आयुक्त समेत अन्य पर प्राथमिकी

विज्ञापन
गजेंद्र। फाइल फोटो
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। जीएसटी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर एक मजदूर की मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले में अपर आयुक्त ग्रेड-2 समेत अन्य कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को अलीगढ़ के एक मुकदमे में फर्जी फर्म का मालिक दर्शाकर लगातार धमकाया जा रहा था, जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर कार्रवाई शुरू की है। अलीगढ़ पुलिस और जीएसटी के अधिकारियों से भी संपर्क साधा गया है।कोतवाली क्षेत्र के गांव जैनपुर निवासी शिव प्रसाद ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा गजेंद्र सिंह मजदूरी करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने 1 अगस्त 2025 को अलीगढ़ के लोधा थाने में गजेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे में गजेंद्र को एक फर्जी फर्म का मुख्य आरोपी और मालिक दर्शाया गया था। शिव प्रसाद के अनुसार, गजेंद्र को न तो फर्म के पंजीकरण की कोई जानकारी थी और न ही करोड़ों रुपये के लेनदेन की भनक थी। परिजनों का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने गजेंद्र के आधार और पैन कार्ड का दुरुपयोग कर यह फर्जी फर्म बनाई थी।
मुकदमा दर्ज होने के बाद से जीएसटी विभाग के अधिकारी गजेंद्र को फोन पर लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। दो नवंबर को भी अधिकारियों की ओर से उसे बुरी तरह प्रताड़ित किया गया, जिससे आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली। कोतवाल विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि शिव प्रसाद की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने यह भी बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और संबंधित अधिकारी से जल्द पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें