फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे घायल

Sun, 21 Aug 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला औरैया
विज्ञापन
सीएचसी में भर्ती घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाइक से अपनी के साथ उमर्दा, कन्नौज जा रहा युवक को पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और घायलों को सीएचसी सहार में भर्ती कराया। पुलिस ने पिकअप को पकड़ लिया है।
विज्ञापन


इटावा, भर्थना थानाक्षेत्र के गांव पाली निवासी नंदू (26) पुत्र स्व. अनवीर सिंह अपनी मां कृष्णा देवी के साथ कन्नौज, उमर्दा अपने ननिहाल जा रहा था। जब वह बेला कस्बे में चौराहे के पास पहुंचा तभी तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से मां-बेटे सड़क पर जा गिरे। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों को आता देखकर पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी सहार में भर्ती कराया और पिकअप को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें