फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जिले के 500 से ज्यादा सरकारी कर्मी लखनऊ रैली का बनेंगे हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। पुरानी पेंशन योजना को दोबारा लागू करने की मांग को लेकर औरैया जिले के सरकारी कर्मचारियों का आक्रोश आज लखनऊ में दिखाई देगा। जहां अटेवा (ऑल टीचर एम्प्लॉई वेलफेयर एसोसिएशन) संगठन के आह्वान पर जिले भर से 500 से ज्यादा सरकारी कर्मचारी व शिक्षक लखनऊ में आयोजित प्रदेशव्यापी महारैली में हिस्सा लेंगे। इसके लिए संगठन के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को स्कूलों में संपर्क करते हुए रणनीति को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन

इस रैली के माध्यम से प्रदेश भर के कर्मचारी एकजुट होकर अपनी लंबित मांग के पक्ष में सरकार के समक्ष बुलंद आवाज में हुंकार भरेंगे। लखनऊ जाने वाले इस जत्थे में बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के अलावा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), निकाय सफाई कर्मचारी और डिग्री कॉलेजों के प्राध्यापक भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। अटेवा के जिलाध्यक्ष अमन यादव ने बताया कि जिले के सभी सात ब्लॉकों से व्यापक जनसंपर्क कर महज सात दिनों के भीतर भारी संख्या में कर्मचारियों को एकजुट किया गया है। कर्मचारियों के लखनऊ पहुंचने के लिए जिले से दो बसों और 15 छोटे वाहनों की व्यवस्था की गई है, जबकि कई कर्मचारी गोमती एक्सप्रेस ट्रेन से लखनऊ पहुंचेंगे। ज्यादातर लोग शाम को ही रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें