फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: थाना समाधान दिवस में अधिकारी ज्यादा, फरियादी कम

Sun, 29 Mar 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-21- बिधूना में शिकायत सुनते एसडीएम व सीओ।संवाद
विज्ञापन
औरैया। जिलेभर के थानों में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में फरियादियों की संख्या बेहद कम रही। इससे सभागार में अधिकारी ज्यादा और शिकायतकर्ता कम नजर आए। हालांकि इस दौरान आई शिकायतों में भूमि विवाद व अवैध कब्जों के मामले ज्यादा रहे।
विज्ञापन

बिधूना में आयोजित थाना समाधान दिवस में मात्र दो शिकायती पत्र दिए गए। इनमें बदनपुर निवासी विद्यावती ने खेतों की पैमाइश न करने की शिकायत दर्ज कराई। इस पर राजस्व टीम और लेखपाल गुड्डन देवी को पुलिस के साथ मौके पर जांच कर समस्या का समाधान करने को भेजा गया।
दूसरी शिकायत अमृतपुर, बेला के पवन कुमार द्वारा तालाब की गाटा संख्या 354 से अवैध कब्जा हटवाए जाने को लेकर की गई। मामले में संबंधित लेखपाल को जांच सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस मौके पर एसडीएम गरिमा सोनकिया व सीओ पुनीत मिश्रा ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दिबियापुर में सुबह 10 बजे से दो बजे तक मात्र चार शिकायतें ही आईं। इसमें तीन जमीन और एक पुलिस से संबंधित थी। यहां कोई अधिकारी न आने से मायूसी छाई रही। कानूनगो कृष्ण कुमार तिवारी, चार लेखपाल, क्राइम इंस्पेक्टर शेर सिंह व उपनिरीक्षक मदन गोपाल ने समस्या सुनी। इसमें सहायल रोड निवासी प्रभाकांत ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि दो दर्जन से अधिक जमीन संबंधी शिकायती पत्र दे चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हो सका है।
बख्तावरपुर के लालता प्रसाद ने बताया कि समस्या का समाधान होने के बावजूद भी दबंग भूमि से कब्जा नहीं छोड़ रहे हैं। कानूनगो ने बताया कि सभी शिकायती पत्र संबंधित लेखपाल को निस्तारण के लिए दे दिए गए हैं। अजीतमल में तहसीलदार अविनाश वर्मा व सीओ फायर विनोद कुमार ने शिकायतकर्ताओं की फरियाद सुनी और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान मात्र पांच शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें अधिकांश मामले भूमि विवाद और अवैध कब्जे से जुड़े रहे।
इसमें आर्य नगर निवासी सुनील कुमार दुबे ने घर के सामने दीवार खड़ी कर रास्ता बंद किए जाने की शिकायत की। हरसहाय का पुरवा निवासी चंद्र मोहन ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया। तहसीलदार अविनाश वर्मा ने राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें