फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मूंग का उत्पादन घटा, भाव बढ़ा

Thu, 12 Jun 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। गर्मी के चलते इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा मूंग की पैदावार कम हुई है। वहीं, इसकी भरपाई किसानों को अच्छे भाव मिलने से हो रही है। बाजार में मूंग महंगी होने और भाव अच्छा मिलने से मूंग पैदा करने वाले किसानों के चेहरे खिले हैं।
विज्ञापन

जिले के किसान खरीफ के सीजन में प्रमुख रूप से बाजरा, मक्का, मूंग, उड़द, मूंगफली आदि फसलों की पैदावार करते हैं। तहसील बिधूना क्षेत्र में इस बार जायद में मूंग की फसल अधिक बोई गई थी। जबकि पिछले वर्ष मूंगफली की अधिक बुवाई की गई थी।
वहीं, इस बार किसानों ने बताया कि एक बीघा में मूंग का उत्पादन पिछले साल की अपेक्षा 40 फीसदी तक घट गया है। पहले प्रति बीघा 80 से 90 किलोग्राम तक पैदावार हुई थी। इस वर्ष उत्पादन घटकर 50 से 60 किलोग्राम प्रति बीघा रह गया है।
विज्ञापन

इससे मूंग महंगी हो गई है, यही कारण है कि मंडी में किसानों को मूंग का भाव अच्छा मिल रहा है। पिछले साल मंडी में मूंग का भाव छह हजार रुपये प्रति क्विंटल था। गल्ला व्यापारी मनोज कुमार, संजय गुप्ता ने बताया इस वर्ष 6200 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल तक चल रहा है। आगे और भाव बढ़ने को लेकर किसान मूंग घर पर रोक रहा है। किसानों ने मूंग की तोड़ाई के साथ मढ़ाई भी शुरू कर दी है।

इस वर्ष पैदावार कम हो रही
किसान राजीव सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष 25 बीघा खेतों में मूंग की बुवाई की थी। इस वर्ष लगभग 10 बीघा में फसल बोई थी। कुंवरपाल सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष 18 बीघा खेत में मूंग की फसल उगाई थी। पिछले वर्ष मूंग का उत्पादन 80 किलो प्रति बीघा के हिसाब से हुआ था। इस वर्ष छह बीघा खेत में मूंग की फसल उगाई है। इस वर्ष पैदावार कम हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें