ज्ञानस्थली एकेडमी में रविवार को आयोजित वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग कर मन लुभावने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ चित्रकूट विवि के उप कुलपति केबी पांडया ने किया। इस मौके पर उन्होंने आज के दौर में हाईटेक शिक्षा को जरूरी बताते हुए बेटियों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने पर जोर दिया। कार्यक्रम की शुरूआत में एकडेमी के कक्षा 8 की छात्रा आभा त्रिपाठी ने दुर्गा स्तुति कर ग्रुप डांस करके किया। बाद इसके बाद स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत गाकर अतिथियाें का सम्मान किया।
कार्यक्रम में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने मूछो को जरा राउंड घुमा के... लुंगी डांस-लुंगी डांस, बेबी डाल मैं सोने की, नन्हा-मुन्न राही हूं, देश का सिपाही हूं, तू खींच मेरी फोटो आदि गीतों की धुन पर नृत्य कर मौजूद लोगों की तालियां बटोरी। वहीं छात्रा बेबी तबसुम ने मयूर नृत्य, छात्रा शिप्रा ने रामयण के राम-केवट संवाद का मंचन किया। कक्षा 9 की छात्रा उपासना ने गिद्दा डांस कर मौजूद लोगों को झुमाकर रख दिया।
कार्यक्रम में कक्षा 3 व 4 की छात्रा अनुराधा कुशवाहा व श्रद्धांजलि ने विश्व रूपम संगीत पर कथक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय केक प्रबंधक शिवप्रसाद यादव ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम करना भी बच्चों के लिए लाभकारी है। इससे बच्चे स्वस्थ रहते हैं। इस मौके पर विद्यालय के उप प्रबंधक विनीत यादव, प्रधानाचार्य डा. अटल द्विवेदी, फाकेहा मजहर, गुरुमीत, गौरव पांडेय, आशुतोष कुमार, रीना, शीतल, अंशुल , एसके शर्मा, पी.के शुक्ला के अलावा बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।