फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 लाख रुपये पीछे छूटा राजस्व लक्ष्य

Sun, 28 Feb 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग की ओर से माह के निर्धारित वसूली लक्ष्य डेढ़ करोड़ को पाने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगाने के बाद भी 40 लाख रुपये पीछे बना है। हालांकि विभाग ने लक्ष्य की पूर्ति के उद्देश्य से 28 फरवरी को रविवार के दिन भी काउंटर खोलकर राजस्व की वसू्ली की।
विज्ञापन


शहर को फरवरी माह में वसूली के लिए दिए गए डेढ़ करोड़ रुपये के लक्ष्य को पाने के लिए लगातार सघन चेकिंग अभियान कर बकाया वसूली की गई। इसके चलते माह के एक दिन पूर्व तक विभागीय अधिकारियों ने 1 करोड़ 10 लाख रुपये तक ही पहुंच सका।

खास बात यह है कि इस लक्ष्य का पीछा करते हुए सैंकड़ों कनेक्शन भी विच्छेदन किए गए अधिकारियों की ओर से खासा दबाव भी बनाया गया। डेढ़ करोड़ के लक्ष्य को पूरा कराने के लिए विभाग के उच्चाधिकरियों की ओर से नरायनपुर व आरएपीडीआरपी कार्यालय पर काउंटर खोलकर बकाया बिल जमा करने के अलावा अधिकारियों की टीमों को छुट्टी के दिन भी चेकिंग अभियान चलाकर लक्ष्य पूर्ति के आदेश दिए गए।
विज्ञापन


इस दौरान एक्सईएन पंकज शर्मा के अलावा जेई एसके मौर्या ने पॉवर उपभोक्ताओं से बकाया वसूली के लिए हाथ पैर मारे वहीं दूसरी ओर जेई विवेक खरे व जेई नरेंद्र कुमार ने नरायनपुर मोहल्ले में चेकिंग अभियान चलाकर 25 उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे। बावजूद इसके पूरी मशक्कत के बाद विभागीय अधिकारी पूरे दिन में सिर्फ तीन लाख ही वसूल कर पाए। इससे उनका यह भागीरथी प्रयास भी असफल साबित रहा। इस संबंध में जेई एसके मौर्या ने बताया कि अभी 29 फरवरी का दिन शेष है। अधिक से अधिक वसूली का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें