फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चौमास की बारिश से मुश्किलें, न समय से चारा मिलता न सूखी जमीन

Tue, 11 Aug 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
मिर्जापुर बैरमशाह गोशाला परिसर में दलदली जमीन पर घूमते मवेशी। संवाद
विज्ञापन
औरैया। चौमास की बारिश ने गोशालाओं में संरक्षित गोवंशों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ज्यादातर गोशालाओं में दलदल की समस्या है। कमजोर मवेशी इस दलदली मिट्टी में फंस जाते हैं। वे परिसर में गंदा पानी पीने को भी मजबूर हैं। यह स्थिति गोवंशों के लिए जानलेवा साबित हो रही है, जबकि जिम्मेदार अधिकारी इससे बेखबर हैं।
विज्ञापन

पशु पालकों के अनुसार, गोवंश को सूखी जमीन पसंद होती है। दलदली जमीन से उनमें थनैला जैसी कई बीमारियां हो जाती हैं। खास बात यह है कि सदर ब्लॉक की गोशालाओं में भी यह समस्या है जबकि इन गोशालाओं पर अधिकारियों की पैनी नजर रहती है। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने सोमवार को पड़ताल की तो यह समस्या मुख्य तौर पर सामने आई।

फोटो-17 - मिर्जापुर बैरमशाह गोशाला परिसर में दलदली जमीन पर घूमते मवेशी। संवाद
फोटो- 18- खाली पड़ी नादों को दिखाते हुए जानकारी देता सेवादार शंकर। संवाद
दलदली जमीन और देरी से मिल रहा चारा
सदर ब्लॉक की मिर्जापुर बैरमशाह गोशाला में 400 से ज्यादा गोवंश संरक्षित हैं। दोपहर 12 बजे के करीब पहुंची टीम को गोशाला परिसर में दलदल की समस्या मिली। यहां पर दोपहर 12 बजे तक गोवंशों को चारा ही नहीं दिए गया था। नांदे खाली मिलीं। पूछने पर सेवादार शंकर ने बताया कि गंदगी की समस्या है। चारे की तौल होने गई है। आने के बाद नादों चारा डाला जाएगा।
विज्ञापन


फोटो- 19- गोशाला परिसर में बीमार पड़े गोवंश। संवाद
पांच गोवंश पड़े बीमार
सदर ब्लॉक की खरका गोशाला में 200 से ज्यादा गोवंश संरक्षित हैं। यहां पर पांच गोवंश बीमारी हालत में पड़े मिले। जबकि अन्य गोवंश दलदल के बीच चारा खाते नजर आए। सेवादार ने बताया कि बारिश से पहले मिट्टी हटाई जाना चाहिए थी। अब बारिश के चलते कीचड़ फैल गया है। बीमार गोवंश मिट्टी में फंस जाते हैं। दो दिन पहले चिकित्सक आए थे।
-
फोटो-20- गोशाला परिसर में फैली गंदगी के बीच गोवंश। संवाद
सीमित है दायरा, गोवंश ज्यादा
नगर पंचायत बिधूना स्थित किशोरगंज में बनी अस्थायी गोशाला में 330 गोवंश है। नई गोशाला बन रही है। इसके कारण दोनों गोशालाओं के गोवंश किशोरगंज गोशाला में रखे गए हैं। 11 केयर टेकर लगे हैं। फिर भी बारिश के चलते गोशाला परिसर में सूखी जमीन नहीं है। गंदगी के बीच गोवंश बैठे नजर आते हैं। सीमित दायरा होने का संकट भी है। कान्हा गोशाला चालू होने के बाद ही समस्या दूर हो पाएगी।

वर्जन
बारिश के चलते गोशालाओं में गंदगी की समस्या हो रही है। इसे दूर कराने के लिए ब्लॉक स्तर पर निर्देश दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर गोशाला परिसर के कुछ हिस्सों में पक्का फर्श भी तैयार कराया जाएगा। फिलहाल सफाई कराने के लिए बोला गया है।
-राम कृपाल चौधरी, सीडीओ

मिर्जापुर बैरमशाह गोशाला परिसर में दलदली जमीन पर घूमते मवेशी। संवाद

मिर्जापुर बैरमशाह गोशाला परिसर में दलदली जमीन पर घूमते मवेशी। संवाद

मिर्जापुर बैरमशाह गोशाला परिसर में दलदली जमीन पर घूमते मवेशी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें