फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: धनतेरस के बाजार पर 40 करोड़ की हुई धनवर्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। धनतेरस पर बाजारों पर इस बार ऐसा धन बरसा कि सराफा, बर्तन, गिफ्ट, इलेट्रॉनिक्स व ऑटोमोबाइल्स के बाजार की चांदी हो गई। सोने व चांदी के आभूषणों के साथ-साथ चांदी के सिक्कों की मांग भी अधिक रही। दोपहिया वाहनों की जमकर खरीदारी देखने को मिली है। बाजार के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल की अपेक्षा 20 फीसदी बढ़ोतरी के साथ इस बार 40 करोड़ का कारोबार धनतेरस के दिन हुआ।
विज्ञापन


धनतेरस को लेकर सभी कारोबारियों को काफी उम्मीदें थीं। आज का दिन उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरा। प्रतिष्ठानों पर सजावट को अंतिम रूप सोमवार की देर रात तक दुकानदारों ने दिया था। मंगलवार की सुबह बाजार खुला। शुभ मुहूर्त में खरीदारों की लोग उमड़े। सबसे अधिक भीड़ सराफा, होमगंज और किराना बाजार में देखने को मिली।
भीड़ के चलते पूरे दिन जाम देखने को मिला। इन बाजारों में लगभग हर दुकान पर पूरे दिन भीड़ देखने को मिली। सराफा की दुकानों में भव्य सजावट की गई थी। देर रात तक खरीदार दिखे। यही नहीं ब्लॉक गेट के समीप, संजय गेट के समीप, गुरुहाई मोहल्ला, लेडीज मार्केट में भी सजी दुकानों पर भीड़ देर रात तक देखने को मिली। पूरे दिन जहां लोगों को जमकर खरीदारी की। तो वहीं देर शाम को पूजन किया। कारोबारियों की मानें तो इस बार पहले की अपेक्षा अधिक कारोबार देखने को मिला है। धनतेरस के दिन 40 करोड़ से अधिक का कारोबार रहा है।
विज्ञापन

बाजारों में भीड़ देख सभी कारोबारी खुश दिखे। दोपहिया वाहन की नहीं जिले में इस बार चार पहिया वाहनों और ट्रेक्टरों की खरीद भी खूब हुई। इस कारोबार से जुड़े लोगों ने बताया कि बाइकों की बिक्री इस बार 800 से 900 के बीच रही होगी। तो वहीं कारें व ट्रेक्टर भी 40 से 50 के आस-पास होने की उम्मीद हैं। इस कारोबार से जुड़े लोगों ने कारोबार को लेकर खुशी जताई।

-

आभूषणों के साथ चमका चांदी के सिक्कों का बाजार

धनतेरस के दिन सोने व चांदी के हल्के आभूषणों की मांग अधिक रही। तो वहीं चांदी के सिक्कों की खनक भी कम नहीं देखने को मिली। चांदी के सिक्कों के बाद अब सोने के सिक्के भी उपहार देने का चलन बढ़ गया है। सराफा कारोबारियों की मानें को चांदी व सोने के सिक्कों की खरीद जमकर हुई है। बीते तीन सालों के मुकाबले इस बार सिक्कों का क्रेज अधिक रहा है। दीपावली पर इनकी बिक्री और तेज होगी। कारोबारियों की मानें तो धनतेरस के दिन सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 81 हजार 200 रुपये और चांदी एक लाख रुपये प्रति किलो रही। जिसका खरीदारों पर किसी तरह का प्रभाव नहीं दिखा। सोने के हल्के आभूषणों, चांदी के बर्तनों की खरीद भी अधिक रही। सराफा कारोबारी गोपालजी वर्मा ने बताया कि लोग लक्ष्मी पूजन में रखने के लिए भी सोने के सिक्के खरीदते हैं। यही कारण है कि इस बार सोने के सिक्कों की बिक्री बढ़ी है।


बर्तन खरीदने का पुराना चलन

धनतेरस के दिन बर्तन की खरीदारी का पुराना चलन हैं। बर्तन कारोबार सुबह से लेकर देर रात तक खूब चला। इस कारोबार से जुड़े लोग ग्राहकों की भीड़ देख खुश दिखे। कारोबारी प्रमोद अग्रवाल ने बताया कि स्टील के बर्तनों की खरीद के अलावा पीतल के बर्तन भी खूब खरीदे गए। गिफ्ट आयटमों की मांग अधिक देखने को मिली। यही नहीं पीतल से बनी कछुआ आरती, लोटा, गिलास, घंटी, सिंघासन की बिक्री भी खूब हुई। पीतल की डिजाइनदार पूजन थाली की मांग भी अधिक रही। धनतेरस पर बीते सालों से अच्छा कारोबार देखने को मिला है।

-

सुरक्षा के दिखे पुख्ता इंतजाम

शहर के मुख्य मार्गों पर जाम न देखने को मिले और लोगों को सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए। शहर में सुबह से ही बड़े वाहनों पर प्रवेश को लेकर रोक लगाई गई। इसके लिए बेरिकेडिंग की गई। तो वहीं सिपाही भी ड्यूटी करते दिखे। बाजारों में भी बड़े वाहनों पर रोक लगी। लेकिन बाइकों के प्रवेश रहा। बाइक चालकों की भीड़ भी अधिक होने से बार-बार जाम की स्थिति बाजारों में देखने को मिली। इसका खामियाजा विशेष रूप से पैदल राहगीरों को उठाना पड़ा। दुकानदारों का कहना रहा कि आज के दिन सराफा बाजार, होमगंज बाजार, किराना बाजार, गोशाला रोड पर बाइकों के प्रवेश पर भी रोक लगानी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें