फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनी लोहिया की जयंती

Mon, 23 Mar 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी कार्यालय में समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिलाध्यक्ष सहित अन्य सपाइयों ने डॉ. लोहिया के चित्र पर फूलमाला अर्पित कर उन्हें याद किया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया ने गरीबों, मजदूरों, निराश्रितों, असहाय व किसानों के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। जिला महामंत्री ओम प्रकाश गुप्ता ने लोहिया के बताए मार्ग पर चलने की अपील की।

इस अवसर पर ओमप्रकाश ओझा, अवधेश भदौरिया, अशोक गुप्ता, ब्रजेंद्र गुप्ता, वंश गोपाल कुशवाहा आदि ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में अनवार हसन, शफीक खां, अखिलेश सक्सेना, किशोर यादव, हाफिज अब्दुल सत्तार, मोहम्मद आमीन, विनय पोरवाल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें