फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोना चतुर्वेदी ने मंडल स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
पुरस्कार प्राप्त करती छात्रा मोना चतुर्वेदी। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
संभागीय परिवहन विभाग की मंडल स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में जिले की छात्रा ने प्रथम स्थान पाया है। परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा एक चुनौती विषय पर प्रतियोगिता में सभी जिलों से चुनकर प्रतिभागी मंडल स्तर पर भाग लेने के लिए कानपुर के आरटीओ आफिस गए थे। प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के प्रतिभागी थे।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए जागरूकता अभियान के तहत संभागीय परिवहन विभाग की तरफ से जिले, मंडल व राज्य स्तर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिलास्तरीय भाषण प्रतियोगिता में जीते छात्रों ने शनिवार को कानपुर मेें आरटीओ कार्यालय के सभागार में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया।
इसमें शहर की छात्रा मोना चतुर्वेदी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अब वह राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लखनऊ जाएंगी। छात्रा के पिता राजेश कुमार चतुर्वेदी व मां ममता चतुर्वेदी ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि बेटी ने अपने संत फ्रांसिस स्कूल के साथ पूरे जिले का नाम रोशन किया है। आशा करते है कि वह आगे भी सफल होकर राज्य स्तर पर भी जिले का नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें