फोटो-14- आयोजकों की ओर से मोहित को दिया जाता मेडल। स्रोत:स्वयं
- फोटो : गर्मी से बचने के लिए चेहरा ढंक कर जाता बाइक चालक।
औरैया। सदर ब्लॉक के गांव जरुहौलिया निवासी पैरा एथलीट मोहित परमार ने बंगलूरू में रविवार को आयोजित हुई क्रॉस कंट्री दौड़ में गोल्ड मेडल जीता है। इसकी जानकारी जैसे ही परिजन व अन्य को हुई तो खुशी की लहर दौड़ गई।
मोहित परमार ने बताया कि टीसीएस कंपनी की ओर से बंगलूरू के टप्पन स्टेडियम में अलग-अलग विधाओं को लेकर खेल प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। इसमें शामिल होने के लिए उन्होंने एक माह पहले आवेदन किया था। रविवार को उन्होंने 10 किलोमीटर पैरा क्रॉस कंट्री रेस में हिस्सा लिया। इसमें एक हजार से ज्यादा पैरा एथलीटों ने हिस्सा लिया था।
इस प्रतियोगिता में उन्हें गोल्ड मेडल मिला है। सोशल मीडिया पर हर कोई मोहित की सफलता पर उसकी सराहना करता नजर आया। जिला क्रीड़ा अधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि मोहित निरंतर क्रॉस कंट्री रेस के लिए अभ्यास करते हैं। रोजाना की प्रैक्टिस का ही यह परिणाम है।