फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शैक्षिक प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए मॉडल

Sat, 07 Feb 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-13-प्रदर्शनी में मॉडल प्रस्तुत करते छात्र-छात्राएं।संवाद - फोटो : घी की दुकान पर जांच करने के बाद एकत्रित खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोत: डीआईओ।
विज्ञापन
दिबियापुर। ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में शनिवार को अभिभावक गोष्ठी के साथ शैक्षिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने वर्किंग एवं नॉन-वर्किंग मॉडल तैयार किए।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रबंधक नवनीत गुप्ता ने किया। गोष्ठी में उपस्थित अभिभावकों ने छात्रों की रचनात्मक सोच, नवाचार एवं विषयगत समझ की सराहना की। प्रदर्शनी में हिंदी विषय के अंतर्गत व्याकरण पार्क एवं व्यंजन वृक्ष प्रस्तुत किए गए। विज्ञान विभाग में थर्मल पावर प्लांट, पेरिस्कोप, स्मार्ट इरिगेशन सिस्टम, रेनवॉटर हार्वेस्टिंग, वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, प्लाज्मा गन एवं सेंसर बेस्ड प्रोटेक्शन सिस्टम जैसे मॉडल प्रदर्शित किए गए।
अंग्रेजी विषय में पोएटिक डेक एवं थीम पार्क, जबकि शारीरिक शिक्षा में स्टेडियम, थ्रीडी होलोग्राम, ओलंपिक ग्राउंड व संबंधित मॉडल प्रस्तुत किए गए। इसके अलावा कुतुब मीनार का थ्रीडी मॉडल, एटमॉस्फेरिक लेयर एवं सोलर सिस्टम जैसे मॉडल भी आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

इन मॉडलों के निर्माण में खुशी, शुभांगी, आर्यन, भक्ति, जागृति, अनिरुद्ध, शुभी, दीक्षा, निमीशा व मुस्कान आदि विद्यार्थियों ने योगदान दिया। कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा देने वाले कक्षा 10 व 12 के छात्रों की सफलता के लिए विद्यालय परिसर में हवन- पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें