फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 30 स्थानों पर माॅडल शॉप बनकर तैयार

Wed, 31 Jan 2024 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में शासन की परिकल्पना अन्नपूर्णा भवन को सार्थक करने के लिए 75 माॅडल शाॅप बनाए जाने का काम चल रहा है। तीन माह के अंदर 30 मॉडल शॉप बनकर तैयार हो गई हैं। वहीं शेष 45 स्थानों पर रंगाई पुताई हो रही है।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पहले चरण में जिले के सातों ब्लॉकों में 10-10 व नगर पालिका परिक्षेत्र में पांच राशन दुकानें ( मॉडल शॉप ) बनाई जानी हैं। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत भवन और नगरीय क्षेत्र में सामुदायिक भवनों के नजदीक स्थान की उपलब्धता के आधार पर भवन बनाए जा रहे हैं। भवन निर्माण के लिए कम से कम 484 वर्ग फीट का दायरा सुनिश्चित किया गया है।
इसमें एक वृहद कक्ष जिसे भंडार के तौर पर प्रयोग में लाया जाएगा। साथ ही एक कमरा व बरामदा बनाया जा रहा है। योजना के तहत तीन माह के अंदर 30 दुकानों को धरातल पर उतार दिया गया है। 45 दुकानों पर अभी काम जारी है। अधिकारियों की माने तो दो माह के अंदर काम पूरा हो जाने की उम्मीद है। विभागीय अधिकारी हैंडओवर प्रक्रिया पूरी होने के साथ इनके संचालन के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


अब कोटेदार बदलेंगे, लेकिन नहीं बदलेगी दुकान

राशन वितरण की व्यवस्था अभी तक कोटेदार अपने घरों से करते थे। कोटेदार के बदल जाने पर दुकान भी बदल जाती थी। मगर अब ऐसा नहीं होगा। राशन वितरण कोटेदार के घर न होकर अब मॉडल शॉप में होगा। सरकारी राशन गोदाम से सीधे मॉडल शॉप पर पहुंचेगा। जहां वितरण होगा। कोटेदार बदलते रहेंगे, लेकिन दुकान का स्थान नहीं बदलेगा। यहां दुकानों पर तेल, नमक, साबुन समेत अन्य सामग्री की भी बिक्री होगी। ऑनलाइन कार्यों का भी संचालन होना है।
-
मनरेगा के तहत 8.65 लाख रुपये से हुआ निर्माण

अन्नपूर्णा भवन के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर मनरेगा के तहत मिले बजट से काम कराया जा रहा है। इसके लिए कुल 8.65 लाख रुपये खर्च किए गए। 1.50 लाख रुपये ग्राम पंचायत निधि से जबकि शेष 7.15 लाख रुपये मनरेगा योजना से खर्च हो रहा। मनरेगा विभाग को इस काम का नोडल बनाया गया है। अन्नपूर्णा भवनों के तैयार करने से लेकर हैंडओवर तक बारीकी से नजर रखी जा रही है।
बोले जिम्मेदार-
ग्रामीण क्षेत्र के 30 अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। अन्य जगहों पर काम जारी है। डेढ़ से दो माह में सभी मॉडल शॉप का निर्माण सुनिश्चित कर लिया जाएगा। जिसके साथ ही इन भवनों का हैंडओवर होगा।-रामदुलार, मनरेगा डीसी
-
फिलहाल अन्नपूर्णा भवनों का कई जगह काम पूरा हो गया है। शासन के निर्देश मिलते ही दुकानों के संचालन की तैयारी शुरू की जाएगी।-देवमणि मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें