फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्डः मू्ल्याकंन के पहले दिन जांची गई आदर्श कापियां

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बोर्ड परीक्षा की कापियों के मूल्यांकन के पहले दिन सोमवार को केंद्रों पर प्रधान परीक्षक द्वारा आदर्श कापियां जांच कर परीक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। उपनियंत्रक ने परीक्षकों को कापियां जांचते समय सावधानी बरतने के निर्देश दिए। मूल्यांकन का काम मंगलवार से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले के मूल्यांकन केंद्र चौधरी विशंभर सिंह भारतीय विद्यालय के सह उपनियंत्रक राम प्रसाद ने बताया कि 42 प्रधान परीक्षकों में से 26 केंद्र पर उपस्थित रहे। जिनके द्वारा 108 परीक्षकों को अलग-अलग विषयों की 658 आदर्श कापियों को जांच कर प्रशिक्षण दिया गया।
जिला पंचायत इंटर कालेज के उप नियंत्रक प्रमोद यादव ने बताया कि केंद्र पर प्रधान परीक्षकों द्वारा 305 परीक्षकों को आदर्श कापियां जांच कर प्रशिक्षण दिया गया। गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज के उप नियंत्रक दिनेश प्रताप सिंह यादव ने बताया कि प्रधान परीक्षकों ने 355 परीक्षकों को 181 आदर्श कापियां जांच कर प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

साथ ही बोर्ड द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करने को कहा गया। कहा कि कापी जांचने वाले परीक्षकों की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। अगर कोई भी नियमों के विरूद्ध कार्य करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें