फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉकड्रिल : मॉकड्रिल को लेकर समाज का हर तबका दिखा एक साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को शिक्षण संस्थानों से लेकर सोशल मीडिया पर मॉकड्रिल व ब्लैक आउट को लेकर निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन

जिलेभर में एकाएक मॉकड्रिल को लेकर समाज का हर तबका एक साथ खड़ा हो गया। मंदिर से लेकर मस्जिदों से भी जिला प्रशासन के फरमान को जारी किया गया। मॉकड्रिल की संजीदगी के संदेश ने सभी को एक सिरे में पिरो दिया।
शाम सात बजे के बाद एकाएक शहर कस्बों से लेकर गांव के प्रतिष्ठान बंद होने लगे। सड़क की चहलकदमी पर गिरावट आने लगी। उधर, मंदिरों व मस्जिदों से भी जिला प्रशासन के फरमान को सुनाया गया। दुश्मन देश की क्रूर हरकत के बाद दिए गए करारे जवाब को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं चलती रहीं। खास बात यह रही कि कहीं कुछ ऐसा नहीं रहा कि भ्रम व अफवाह फैले। सभी एक ‘सुर-ताल’ में नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन को भी काफी हद तक सहूलियत मिली। हालांकि, पुलिस बल ने सड़क पर उतरकर लोगों को जागरूक किया। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि शासन के निर्देश पर मॉकड्रिल व ब्लैक आउट को अपनाया जा रहा है। निर्धारित मानकों का पालन कराने के लिए जानकारी साझा कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें