फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉकड्रिल : आपदा से निपटने के लिए सरकारी अमला तैयार, नागरिक भी निभाएं जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। पाकिस्तान और भारत के बीच युद्ध की संभावना बढ़ गई है। इसे देखते हुए सरकारी मशीनरी अलर्ट मोड़ पर आ गई है। इस आपदा से निपटने के लिए न सिर्फ सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता किए जा रहे हैं, बल्कि लोगों में जागरूकता भी फैलाई जा रही है।
विज्ञापन

इन्हीं कवायदों के बीच डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाए। इस आपदा से किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। पूर्वाभ्यास (मॉकड्रिल) सुरक्षा का अंग है। इसलिए सभी लोग इसमें सहयोग करें।


ब्लैकआउट के दौरान रहे सतर्क
सभी लाइटें और बिजली के उपकरण तुरंत बंद करें
-घर, दुकान, वाहन, मोबाइल की फ्लैश लाइट आदि। इन्वर्टर व जनरेटर बंद करें ताकि बाहरी रोशनी समाप्त हो सके। खिड़कियों व दरवाज़ों के परदे बंद करें ताकि रोशनी बाहर न दिखे। वाहन चला रहे हो तो तुरंत किनारे लगाकर बंद कर दें, हेडलाइट और इंडिकेटर बंद रखें। सभी सदस्यों को एक जगह सुरक्षित रखें - विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को। रेडियो, मोबाइल या अन्य माध्यमों से सरकारी निर्देश सुनते रहें। पड़ोसियों को भी सतर्क करें, विशेषकर अकेले रह रहे लोगों को। जरूरी दवाइयां और टॉर्च आदि सामान पहले से तैयार रखें।
विज्ञापन


क्या न करें:-
ब्लैकआउट के दौरान किसी भी प्रकार की रोशनी जलाना -मोमबत्ती, टॉर्च, लाइटर आदि। बाहर निकलकर सड़क पर घूमना या शोर मचाना। वाहन चालू रखना या उसकी लाइट जलाना। अफवाहें फैलाना या भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करना। बिना आवश्यक कारण के फोन कॉल करना - आपात सेवाओं की लाइन व्यस्त न करें। किसी भी संदिग्ध वस्तु को छूना या उठाना। सामूहिक रूप से इकट्ठा होना या भीड़ लगाना। सरकारी निर्देशों की अनदेखी करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें