फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अभ्युदय कोचिंग में मिलेगी मॉक इंटरव्यू की सुविधा

Thu, 02 Apr 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। तिलक महाविद्यालय में संचालित अभ्युदय कोचिंग में युवाओं को मिलने वाली सुविधाओं में लगातार विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन

पहले सत्र में जहां कोचिंग तो दूसरे सत्र में पुस्तकालय व मॉक टेस्ट की सुविधा मिली थी। अब इस कड़ी में मॉक इंटरव्यू भी शुरू होने जा रहे हैं। इसके लिए कोचिंग में तैनात शिक्षकों का एक पैनल बनाया जा रहा है जो हर रविवार युवाओं का मॉक इंटरव्यू लेगा।
समाज कल्याण विभाग की ओर से तिलक महाविद्यालय में संचालित अभ्युदय कोचिंग में 400 से ज्यादा युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। यहां पर यूपीएससी, यूपीपीसीएस, एसएससी, सीजीएल, एनडीए, रेलवे, रिवेन्यू समेत कई कक्षाएं संचालित हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे इन युवाओं के लिए अभी तक कोचिंग में परीक्षा की तैयारी तक ही कवायद चल रही है। इसमें कक्षा के संचालन के साथ पुस्तकालय व मॉक टेस्ट हो रहे हैं। अब इस कड़ी में मॉक इंटरव्यू भी होंगे।
एनडीए, सीडीएस, यूपीपीसीएस के मॉक इंटरव्यू को लेकर शिक्षकों का पैनल तैयार किया जा रहा है। इसमें ग्रुप डिस्कशन से लेकर व्यक्तिगत संवाद के भी आयोजन किए जाएंगे। इन मॉक इंटरव्यू की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी जिससे कि हर सप्ताह होने वाले इंटरव्यू में अभ्यर्थी के सुधार का आकलन किया जा सके। इसके लिए कैमरे से लेकर अन्य संसाधन जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-
अभ्युदय कोचिंग में मॉक इंटरव्यू कराने की तैयारी बनाई जा रही है। शिक्षकों के पैनल गठन से लेकर जरूरी संसाधन जुटाए जा रहे हैं। निर्धारित भर्ती के तहत ये मॉक इंटरव्यू कराए जाएंगे। कोचिंग पढ़ने वालों के अलावा अन्य युवा जो परीक्षा पास कर चुके होंगे, वो भी इस मॉक इंटरव्यू का हिस्सा बन सकेंगे। मॉक टेस्ट की तरह इसे भी सप्ताह में एक बार कराया जाएगा।
-रविंद्र कुमार शशि, प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें