फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सोशल मीडिया पर अनजान से दोस्ती पड़ेगी भारी

Thu, 02 Apr 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-10- कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
सहार। कस्बा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें क्राइम इंस्पेक्टर ने बच्चों से संवाद करते हुए साइबर अपराध व पुलिसिंग की जानकारी दी। साथ ही सोशल मीडिया पर अनजान से दोस्ती न करने की सलाह दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य प्रताप सिंह ने परिचय सत्र के साथ किया। क्राइम इंस्पेक्टर घनश्याम यादव ने कहा कि सोशल मीडिया सूचनाओं के आदान प्रदान का बेहतर माध्यम बना है लेकिन शरारती तत्वों के लिए यह ठगी से लेकर अन्य अपराधों का एक माध्यम बन गया है। सोशल मीडिया को प्रयोग सावधानी के साथ करना चाहिए। किसी से भी अपनी फोटो साझा नहीं करनी चाहिए।
मोबाइल पर आने वाले ओटीपी व बैंक डिटेल को भी किसी से साझा नहीं करना चाहिए। यदि किसी भी तरह से साइबर अपराध का शिकार हो जाएं तो तुरंत पुलिस से संपर्क करना चाहिए। प्रत्येक थाने और कोतवाली में हेल्प डेस्क है, जहां त्वरित एक्शन लिया जाता है।
विज्ञापन

क्राइम इंस्पेक्टर ने इस दौरान सड़क दुर्घटनाओं को लेकर यातायात नियमों की महत्ता बताई। कहा कि बाइक पर हेलमेट और कार में सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए। विपरीत दिशा में वाहन नहीं चलाना चाहिए। यदि कोई यातायात नियमों का उल्लंघन करे तो उसे रोकना चाहिए। अपने अभिभावकों को भी यातायात नियमों का पाठ बताना चाहिए।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह बड़ा कदम है। कार्यक्रम में इस दौरान शिक्षक अजय कुमार त्रिपाठी, धीरेंद्र सिंह, प्रदीप राजपूत, अनुज समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

फोटो-10- कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें