फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आग से मोबाइल की दुकान व जनसेवा केंद्र जला

Sat, 23 May 2026 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-18- दुकान का शटर उठाने पर अंदर से निकलती आग की लपटें। संवाद
विज्ञापन
फोटो-18- दुकान का शटर उठाने पर अंदर से निकलती आग की लपटें। संवाद
विज्ञापन

फोटो-19- आग बुझाने के बाद सामान देखता दुकानदार। संवाद
- शुक्रवार देर रात करीब पौने बजे गांव बंथरा में लगी थी आग
- दुकान में रखे मोबाइल, उपकरण और नकदी जली
- पीड़ित के अनुसार छह लाख रुपये के नुकसान की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के बंथरा बाजार में शुक्रवार की रात शॉर्ट सर्किट से एक मोबाइल दुकान और जनसेवा केंद्र में आग लग गई। आग से दुकान में रखा लाखों रुपये कीमत का सामान जल गया। पीड़ित दुकानदार के अनुसार आग से करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
सहार थाना क्षेत्र के गांव डोंडापुर निवासी किशन बाबू बंथरा बाजार में महेश बाबू के मकान में किराए पर मोबाइल दुकान और जनसेवा केंद्र का संचालन करते हैं। रोजाना की तरह शुक्रवार को भी वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात करीब पौने 11 बजे अचानक दुकान के अंदर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बंद दुकान से धुआं और आग की ऊंची लपटें उठती देख आसपास के लोगों सूचना दमकल और दुकान मालिक को दी।
विज्ञापन

सूचना पर दुकानदार मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कुछ देर बाद दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका लेकिन तब तक दुकान में रखे कीमती मोबाइल, उपकरण, नकदी और अन्य दस्तावेज जलकर पूरी तरह राख हो गए। जानकारी पर बदनपुर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि दमकल ने लोगों की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। तहसील प्रशासन को घटना की जानकारी दे दी गई है।

फोटो-18- दुकान का शटर उठाने पर अंदर से निकलती आग की लपटें। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें