फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नौतपा में और तपेगा औरैया, पारा 47 डिग्री पहुंचने के आसार

Sat, 23 May 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-18- तेज धूप के बीच सड़क पर आवागमन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
औरैया। भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। तीसरे दिन भी शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया। उधर 25 मई से शुरू हो रहे नौतपा में औरैया और तपेगा।
विज्ञापन

इस नौ दिन के अंतराल में अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक जाने के आसार हैं। शुक्रवार दोपहर सड़कों पर लोगों का आवागमन बेचैनी भरा रहा। लू चलने से लोग बेहाल दिखे।


लगातार तीन दिनों से अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री पर रहा। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित नजर आया। बाजार में आने वाली महिलाएं और पुरुष चेहरे को कपड़े से ढककर निकलते नजर आए।
विज्ञापन

हवा की रफ्तार भी 16 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को यह 21 किलोमीटर प्रति घंटा थी। हवा की गति घटने से उमस और अधिक महसूस हुई। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई।
दूसरी ओर अस्पतालों में डायरिया और बीपी संबंधी मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। पंचांग के अनुसार 25 मई से नौतपा शुरू हो रहे हैं। मौसम विज्ञानी डॉ. रामपलट ने बताया कि 25 मई से दो जून के बीच प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ेगा। अधिकतम तापमान 47 डिग्री के आसार नजर आ रहे हैं। ऐसे में गर्मी से बचाव करना होगा। लू चलने से गर्मी का असर और बढ़ा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें