औरैया। बाजार खुलते ही शुक्रवार सुबह से बाजार में खरीदारों की भीड़ रही। इस दौरान कहीं सामाजिक दूरी नहीं दिखी।
लॉकडाउन के दौरान जरूरत की दुकानों के खुलने का समय 11 बजे तक निर्धारित है लेकिन सुबह 12 बजे तक किराना, दूध, सब्जी की दुकानों पर भीड़ रही। ब्लॉक गेट के समीप, गोशाला रोड, किराना बाजार, गुड़ मंडी, तहसील सदर के समीप भीड़ रही। जिसके कारण जाम भी लग गया। दुकानों पर सोशल डिस्टेंस का पालन होता नहीं दिखा। जिससे संक्रमण बढ़ने का खतरा है।
थोक में खरीदा सामान
लॉकडाउन की समय सीमा और न बढ़ जाए, इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र के छोटे दुकानदारों के साथ ही गृहस्थी का सामान लेने निकले लोग थोक में खरीदारी करते नजर आए। हफ्तों से बंद चल रही बाजार में भीड़ रही।