औरैया। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को लेकर प्रशासन सतर्क है। लोगों से सावधान रहने की अपील की जा रही है। लेकिन संक्रमण की रफ्तार कम होने के साथ लोगाें की लापरवाही बढ़ती जा रही है। बाजारों में भीड़ दिख रही है। लोग मास्क लगाना और सामाजिक दूरी का पालन भूल गए हैं। शनिवार को साप्ताहिक बंदी के बाद भी सड़कों व बाजारों का हाल देखकर ऐसा लगा कि लोगों में कोरोना का डर नहीं है।
ये हाल तब है जब तीसरी लहर की आशंका देख बच्चों के लिए विशेष सावधानी बरतने की बात कही जा रही है। इस संदर्भ में सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने कहा कि सभी को नियमों का पालन करते रहना चाहिए।
कोरोना की तीसरी लहर आने वाली है। इसमें बच्चों पर ज्यादा असर पड़ेगा। इसके बाद भी लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। लगातार स्वास्थ्य टीमें लोगों को जागरूक कर नियमों का पालन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।