फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी प्रत्याशियों को जिताने को जुटें कार्यकर्ता

Sun, 14 Feb 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश की सभी 36 सीटों पर सपा के एमएलसी जिताने हैं। इसके लिए सपा नेता कार्यकर्ता तय करें कि किसी भी बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य, नगर पंचायत सभासद का वोट दूसरे प्रत्याशी को नहीं जाना चाहिए। यह बातें दिबियापुर में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मेलन में सपा के एमएलसी एवं एमएलसी चुनाव के प्रभारी रामवृक्ष यादव ने कहीं।
विज्ञापन


सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव के आवास पर आयोजित बैठक में रामवृक्ष यादव ने आह्वान किया कि किसी भी दूसरे दल के प्रत्याशी का खाता नहीं खुलना चाहिए। यह सभी लोगों की जिम्मेदारी है। प्रदेश की वर्तमान सपा सरकार बड़ी लड़ाई के बाद बनी है।

इटावा फर्रुखाबाद सीट से एमएलसी प्रत्याशी पुष्पराज पम्मी जैन ने कहा कि आने वाले दिनों में समाजसेवा वाली राजनीति करेंगे। विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि प्रदेश की सरकार जनहितकारी नीतियों वाली सरकार है। जनहितकारी नीतियों के बूते प्रदेश में दोबारा सरकार बनेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव ने कहा कि एमएलसी चुनाव के साथ साथ विधानसभा चुनाव जीतने के लिए रणनीति तैयार करनी है।
विज्ञापन


सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने वायदा किया भाग्यनगर और अछल्दा समेत पूरे जिले के ब्लाकों से सपा के एमएलसी प्रत्याशी को जिताकर भेंजेंगे। इसके लिए दिन रात एक कर दिया जाएगा। लाक प्रमुख भाग्यनगर अजय यादव ने कहा कि ब्लाक क्षेत्र में सर्वांगीण विकास कर सपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा।

पूर्व राज्यमंत्री चौ.रामबाबू यादव, ठाकुर भोला सिंह, सपा जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव, विधायक प्रदीप यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व राज्यमंत्री अतर सिंह नायक, राज्य महिला आयोग सदस्य गीता गुप्ता, योगेंद्र यादव, विनय यादव, ब्लाक प्रमुख अजय यादव, सयुस जिलाध्यक्ष सुधीर कल्लू यादव, वैकुंठ यादव, प्रधान उदयवीर सिंह, प्रधान संजू दोहरे आदि मौजूद रहे। यहां खासी संख्या में बीडीसी सदस्य, प्रधान एवं नगर पंचायत के सभासद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें