औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के दिबियापुर बाईपास पर मंगलवार की शाम खड़ी सड़क के किनारे खड़ी बस में पीछे से एक बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक और उसके फूफा घायल हो गए। दोनों सड़क पर पड़े दर्द से तड़प रहे थे। कोई मदद को नहीं आ रहा था। उसी दौरान सदर विधायक रमेश दिवाकर उधर से गुजरे और घायलों की हालत देखकर रुक गए। उन्होेंने ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख दोनों को सैफई रेफर कर दिया।
कुठौंद जालौन के द्वारिकापुर गांव निवासी अशर्फीलाल (65) भतीजे कमलेश (45) के साथ बाइक से दिबियापुर बाईपास से होकर कहीं जा रहे थे। उसी दौरान बाइक बेकाबू हो गई। कमलेश हैंडिल नहीं संभाल सका और बाइक सड़क के किनारे खड़ी बस में पीछे से जा टकराई। इससे कमलेश का हेलमेट टूट कर गया। वह और उसके फूफा अशर्फी लाल दोनों घायल हो गए। इसी बीच उधर से गुजर रहे सदर विधायक रमेश दिवाकर ने घायलों को देखकर अपनी कार रुकवाई। फिर दोनों को एंबुलेंस बुलाकर औरैया जिला अस्पताल भिजवाया। लोगों ने विधायक की इस कार्य की सराहना की।