ब्लाक भाग्य नगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय केशमपुर व प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मिशन इंद्र धनुष के तहत टीकाकरण जागरूकता रैली निकाली।
बीएसए के दिशा-निर्देशन में निकाली गई रैली में बच्चे जागरूकता का संदेश देते दिखाई दिए। बच्चे नारे लगा रहे थे कि स्वस्थ भारत बनाएंगे, बीमारी को भगाएंगे। रैली गांव में घूमकर गर्भवती महिलाओं व नौनिहालों को टीकाकरण के प्रति प्रेरित कर रही थी।
रैली में पूर्व माध्यमिक विद्यालय केशमपुर के प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश वर्मा, सहायक अध्यापक रामनाथ, ब्रजेंद्र कुमार, सुनील, मालती, सुमन, कुमारी आरती दुबे, सुशील कुमार, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवराज सिंह कुशवाहा, सहायक अध्यापक वंदना वर्मा, कमलेश सविता आदि मौजूद रहे।
प्रधान राजावती राजपूत ने लोगों से टीकाकरण कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की।