फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: लापता महिला का शव नदी में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। तीन दिनों से लापता महिला का शव गुरुवार की देर रात यमुना नदी में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के गांव मढ़ापुर निवासी करन सिंह ने पुलिस को बताया कि 28 अक्तूबर को उसकी पत्नी अभिलाषा (52) हर रोज की तरह इटावा रोड स्थित साईं मंदिर पर दर्शन करने गई थीं। वापस नहीं लौटी। खोजबीन के बाद कोई जानकारी नहीं मिली। करन सिंह ने बताया कि अभिलाषा का मोबाइल फोन गांव के पास यमुना नदी किनारे पड़ा मिला है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू की गुरुवार की देर रात नदी में शव उतराता मिला। कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें